ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने लुटेरों से करीब 12 मोबाइल फोन, एक एक्टिवा और करीब 10 हजार रूपए की नकदी बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लुधियाना के मनजिंदर सिंह उर्फ निका और सूरज के रूप में हुई है और आरोपियों के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

