ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिंजौर मल्लाह मोड़ के पास सुबह सडक़ हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई | जानकारी के मुताबिक हादसे के समय पिंजौर निवासी युवक मोहित कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर जीरकपुर से वापस पिंजौर लौट रहा था | पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया | बुरी तरह से घायल होने और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई |
जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी सविंदर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे गये जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक मोहित कुमार की मौत हो गई और अज्ञात वाहन चालक मौके से अपना वाहन लेकर फरार हो गया |
पुलिस ने मृतक के शव को कालका स्थित सीएचसी शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है | फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है |



