CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की Viral Video का जानिए सच !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दिखाया जा रहा है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह मीट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दिखाया जा रहा है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह मीट की दुकान से बाहर निकल रहे है और इस दौरान उनके साथ कोई भी नहीं है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सभी के दिमाग में कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े होने लगे। पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

https://www.youtube.com/watch?v=vilAIc012KU&feature=youtu.be

जी हां आपको बता दें कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं है बल्कि मानसा के रहने वाले सुरिंदर सिंह आहलूवालिया है। इस वीडियो में सुरिंदर सिंह आहलूवालिया हूबहू कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह दिख रहे है। जिस कारण वायरल हो रही वीडियो पर लोग तरह तरह की टिप्पणी कर रहे है।

captain

वहीं दूसरी तरफ सुरिंदर सिंह आहलूवालिया ने वायरल हो रही वीडियो पर अपना बयान दिया है उन्होने कहा है कि जिस किसी ने भी इस वीडियो को बना कर वायरल किया है और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा पुलिस ने इस वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *