ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ के आयरन मार्किट में सुबह सुबह घने कोहरे के चलते एक हादसा हुआ है | हादसा इतना दर्दनाक था कि तेज रफ्तार स्कूटी सड़क पर खड़ी हिमाचल रोडवेज की बस के नीचे जा घुसी | हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई और पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया | जिसको PGI में भर्ती कराया गया है |
खबर के मुताबिक हिमाचल रोडवेज की बस ख़राब हो गई थी इसलिए बस चालक उसे सड़क के किनारे खड़ा कर गया था | जिसके बाद स्कूटी पर तेज रफ़्तार से जा रहे उन लड़कों को घने कोहरे के कारण बस नहीं दिखाई दी और सीधी बस के नीचे जा घुसी | जिसके बाद हादसे में बुड़ैल गांव का निवासी शहादत खान की जान चली गई | जबकि दूसरे का PGI में इलाज चल रहा है | तो वहीँ पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही वरतने का केस दर्ज कर लिया है |

