लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: घने कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं | जिसके कारण आए दिन अलग-अलग जगहों पर कई लोंगों की जान जा रही है । ताजा मामला नंगल का जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर हो गई । जानकारी के मुताबिक ये युवक स्कूटी पर जा रहे थे, और धुंध होने के कारण स्कूटी खंभे में टकरा गई |
वहीं दूसरी तरफ फिरोजपुर में कोहरे के कारण ट्रैक्टर खड्डे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई । बता दे कि युवक जसबीर सिंह अपने खेत में ट्रैकटर पर जा रहा था । जब वो अपने गांव के पुराने बंद पड़े रेत के खड्डे के पास पहुंचा । तो घने कोहरे के कारण आगे कुछ दिखाई ना देने के कारण ट्रैक्टर अचानक पलट गया । जिसके कारण जसबीर सिंह की मौत हो गई ।
कोहरे के कारण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
अलग-अलग जगहों पर हुआ हादसा
Watch Video
https://youtu.be/-vRdyuggl54

