लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: शिरोमणी अकाली दल के कांग्रेस पार्टी पर कर्ज माफी को लेकर निशाना साधा है। शिरोमणी अकाली दल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी कर्ज माफी पर किसानों के साथ मज़ाक कर रही है।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि सुची तैयार करके सरकारी खज़ानों को लूट रहा है और जरूरत मंदों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
अकाली दल का ये भी कहना है कि किसानों ने इस बात को लेकर खुद खुलासा किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार टाल मटोल की नीति को अपनाते हुई दिख रही है।
वही दूसरे तरफ पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों और हलका विधायकों ने किसानों की कर्जा मांफी की स्कीम को हाईजैक करके छोटे किसानों को लिस्ट से बाहर कर दिया है। जिसको लेकर उन्होने जांच की मांग की है।



