पिंजौर-नालागढ़ हाईवे पर नदी उफान पर, वाहन चालकों को भारी परेशानी, स्थानीय लोगों में रोष

पिंजौर, 15 अगस्त पिंजौर-नालागढ़ हाईवे पर गोरखनाथ मंदिर के समीप बरसात के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी…

पिंजौर

पिंजौर, 15 अगस्त

पिंजौर-नालागढ़ हाईवे पर गोरखनाथ मंदिर के समीप बरसात के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिसके चलते सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारे लग गई और कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले तीन-चार घंटे से यहां इसी प्रकार के हालात बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।

कई बार तेज बहाव के कारण वाहन भी फंसने और दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति बन जाती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त नदी पर उचित पुल की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बरसात के दौरान उन्हें इसी समस्या से जूझना पड़ता है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से यहां हमेशा किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाए तथा नदी पर उचित पुल का निर्माण कराया जाए। साथ ही बरसात के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि लोगों की आवाजाही सुचारू रहे और किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो।

अन्य खबरें जानें –

फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फहराया तिरंगा,शहीदों को किया नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *