फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फहराया तिरंगा,शहीदों को किया नमन

फरीदाबाद, 15 अगस्त फरीदाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-12 स्थित ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। वंदे मातरम् के जयघोष…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 15 अगस्त

फरीदाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-12 स्थित ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि तिरंगे की आन, बान और शान के लिए देश के वीर शहीदों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी और उनके संघर्ष व बलिदान के कारण ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरें जानें –

पलवल में स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा, यूपी-दिल्ली सीमाओं और NH-19 पर पुलिस ने लगाए नाके, वाहनों की हो रही जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *