ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मौत एक ऐसी चीज है जो किसी को बता कर नहीं आती है जब उसको आना होता है तो वो समय स्थान कुछ भी नहीं देखती है। ऐसे मशहूर लेखिका रीता जितेंद्र के साथ हुआ।
बता दें कि रीता जितेंद्र दूरदर्शन के कशमीरी चैनल पर लाइव शो पर महिलाओं के मुद्दे पर बोल रही थी कि अचानक वो बेहोश हो गई। कहा जा रहा है कि रीता जितेंद्र को लाइव शो के दौरान उनको दिल का दौरा आ गया
जिस कारण उनकी उस समय मौत हो गई। बता दें कि वो गुडमोर्निग कश्मीर प्रोग्राम में मेहमान के रूप में पहुंची हुई थी।


