अपनी मांगो को लेकर किसानों ने किया जिला परिषद पंचायती चुनावों का बायकाट !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जिला परिषद और पंचायती चुनाव 17 सितंबर को होने वाले है। पर इससे पहले ही एक गांव के करीब आधा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जिला परिषद और पंचायती चुनाव 17 सितंबर को होने वाले है। पर इससे पहले ही एक गांव के करीब आधा दर्जन किसानों ने इन चुनावों का बॉयकाट कर दिया है। सूत्रों से पता चला है कि टेलां में रहने वाले गाववासियों में से करीब आधा दर्जन किसानों ने इन चुनावों का बॉयकाट कर देने का ऐलान किया है।

Farmer

किसानी सूत्रों का कहना है कि उनके गांव में उनको फसलों की बिजाई के लिए नहरी पानी नहीं मिल रहा है जिस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस कारण उनको खेती करने के लिए डीजल पर हजारों रूपए खर्च कर पानी का इंतजाम करना होता है। साथ ही किसानों का ये भी कहना है कि उनके साथ वाले गांव वाले सरेआम पानी की चोरी करते है।

boycott

जिसकी शिकायत भी की गई है पर पुलिस ने उनके खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि किसानों का ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से उनको झूठा दिलासा दिया गया है पर अब जब तक नहरों में पानी को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनकी तरफ से हर आने वाले चुनाव को बायकाट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *