YAMUNA के बढ़ते जलस्तर से टापू कमालपुर पर मंडराया खतरा, 40 करोड़ खर्च करने पर भी अधूरे सुरक्षा कार्य, सिंचाई विभाग की लापरवाही आम लोगों पर पड़ी भारी

यमुनानगर  12 जुलाई हथिनीकुंड बैराज पर केवल 50 हजार क्यूसिक जलस्तर बढ़ने के साथ ही यमुनानगर के गांव टापू कमालपुर में बाढ़ का खतरा गहरा…

टापू कमालपुर
यमुनानगर  12 जुलाई

हथिनीकुंड बैराज पर केवल 50 हजार क्यूसिक जलस्तर बढ़ने के साथ ही यमुनानगर के गांव टापू कमालपुर में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यमुना किनारे सुरक्षा कार्यों के लिए करीब 40 करोड़ रुपये जिसमे से 5-6 करोड़ का बजट टापू कमालपुर मे स्वीकृत होने के बावजूद सिंचाई विभाग समय पर काम पूरा नहीं कर पाया। नतीजा यह है कि अब उफनती यमुना गांव की ओर बढ़ रही है, किसानों की जमीन कट रही है और ग्रामीण अपनी

लगातार बारिश के बीच हथिनीकुंड बैराज से बढ़े जल प्रवाह ने टापू कमालपुर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यमुना का तेज बहाव गांव की आबादी के बेहद करीब पहुंच चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते यमुना किनारे पत्थर पिचिंग और सुरक्षा बांध का कार्य पूरा कर दिया जाता तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती। ग्रामीणों का आरोप है कि यमुना तट को मजबूत बनाने के लिए करीब 40 करोड़ रुपये का बजट जिसमें से 5 करोड़ टापू  कमालपुर के लिए स्वीकृत किया गया था, लेकिन सिंचाई विभाग की कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण कई स्थानों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया।

जहां बड़े पत्थरों से मजबूत सुरक्षा दीवार बनाई जानी थी, वहां छोटे पत्थर और बजरी डालकर केवल खानापूर्ति की गई। अब तेज बहाव उन अधूरे कार्यों की पोल खोल रहा है ओर भ्रष्टाचार की बू आ रही है।तेज धार से 10 से 12 एकड़ कृषि भूमि यमुना में समा चुकी है और किसानों की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 1500 से 2000 लोग रहते हैं और यदि पानी का स्तर और बढ़ा तो पूरा गांव बाढ़ की चपेट में आ सकता है। कई बार अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सुरक्षा कार्य अधूरे क्यों हैं? क्या सिंचाई विभाग की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार का खामियाजा ग्रामीण भुगतेंगे? जब बाढ़ सिर पर खड़ी है, तब भी विभाग की सुस्ती लोगों की चिंता और गुस्सा दोनों बढ़ा रही है।

अन्य खबरें जानें-

HARYANA के स्कूलों में नहीं चलेगी पारंपरिक टाई, बाल संरक्षण आयोग ने जारी की नई एडवाइजरी, अब आई-कार्ड से अटैच होगी टाई, बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *