ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करीब एक साल बाद बॉक्सिंग के मैदान में वापसी कर रहे इंडिया के स्टार विजेंदर सिंह शनिवार को होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। आठ दौर के सुपर मिडिलवेट मुकाबले में अमेरिका के माइक स्नाइडर के खिलाफ के मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।
एक एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘मैं इस फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं और स्नाइडर के खिलाफ मैने टीम के साथ मिलकर रणनातियां भी बना ली हैं। मैं शुरूआती राउंड में ही स्नाइडर को हराना चाहता हूं।’
आपको बता दें, WBO ओरिएंटल और एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर का रिकार्ड 10-0 (सात नाकआउट) हैं। वहीं स्नाइडर का रिकार्ड 13-5-3 है। उन्हें पूरा भरोसा है कि विजेंदर को हराने में कामयाब होंगे।


