मामूली बहस पर CRPF के रिटायर्ड जवान ने बेटे को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर में 68 वर्षीय सीआरपीएफ रिटायर्ड जवान को अपने बेटे के ऊपर ही फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया…

Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर में 68 वर्षीय सीआरपीएफ रिटायर्ड जवान को अपने बेटे के ऊपर ही फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसने अपने बेटे पर इसलिए गोली चलाई थी क्योंकि वह अपने चार साल के बेटे के साथ मारपीट कर रहा था. यह घटना सोमवार रात चिंतामणि नगर इलाके में हुई. उसने अपने चार साल के पोते की पिटाई के लिए अपने 40 साल के बेटे और बहू को डांटा था. आपस में कहा-सुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने गुस्से में आकर कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी राइफल से अपने बेटे पर गोली चला दी. 

CRPF के रिटायर्ड जवान ने बेटे पर की फायरिंग
अजनी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसकी सूचना कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिसबल मौके पर पहुंचा. गोली आरोपी के बेटे के पैर में लगी और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया है.

आरोपी जवान गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि आरोपी को बाद में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पोते के साथ दुर्व्यवहार से नाराज था. इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *