HANSI में 2 दिन से बिजली न होने से लोगों का फूटा गुस्सा, विभाग के खिलाफ की नारेबाजी ,रोड जाम करने की दी चेतावनी

हांसी 4  जुलाई हरियाणा के हांसी जिला  के मंडी सैनियान मोहल्ला में पिछले 2 दिनों से बिजली गुल है।जिसले लोगों को परेशानी का सामना करना…

HANSI
हांसी 4  जुलाई

हरियाणा के हांसी जिला  के मंडी सैनियान मोहल्ला में पिछले 2 दिनों से बिजली गुल है।जिसले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । उमस भरी गर्मी में बिजली ने होने से लोगों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पार्षद दुनिचंद नागौरा के नेतृत्व में बिजली विभाग के XEN कार्यालय का घेराव किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जब XEN  कार्यालय में नहीं मिले तो लोगों ने SDO कार्यालय पहुंचे। SDO मोहन लाल से मुलाकात की प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि उनके घरों में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प होने के चलते घर में रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों  दी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हुई ।इस उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के घरों में बच्चे बीमार हो रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी ने उनकी कोई सुध नहीं ले रहे हैं।

घरो में बिजली न होने के चलते पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। उन्होंने बिजली विभाग के SDO से बिजली की सप्लाई सुचारु रूप से जल्द करवाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी बिजली ठीक नहीं हुई तो वे बिजली विभाग  क खिलाफ धरना देंगे और रोड को जाम करेंगे।बिजली विभाग के SDO मोहनलाल ने महिलाओं को बिजली आपूर्ति को जल्द सुचारू करवाने का आश्वासन दिया है।

अन्य ख़बरें जानें-

HANSI में 2 दिन से बिजली न होने से लोगों का फूटा गुस्सा, विभाग के खिलाफ की नारेबाजी ,रोड जाम करने की दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *