लुधियाना 4 जुलाई
बाबा अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो रहे शिव भक्तों के लिए लुधियाना के नेट टोल प्लाजा पर श्रद्धानुओं ने टोल शुल्क माफ किए जाने की मांग उठाई ।श्रद्धालुओं ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों को एक मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों से बसों के माध्यम से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं।ऐसे में श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुविधाजनक और आर्थिक रूप से राहत देने के उद्देश्य से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाली सभी बसों को टोल शुल्क से छूट प्रदान की जानी चाहिए।
श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा अमरनाथ यात्रा लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु कई दिनों की लंबी यात्रा तय कर पवित्र गुफा तक पहुंचते हैं। इस दौरान बस संचालकों और यात्रियों पर टोल शुल्क का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। यदि सरकार और संबंधित विभाग अमरनाथ यात्रा की बसों को टोल टैक्स से छूट प्रदान करें , जिससे बाबा अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिल सके ।
टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं की मांग को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस मांग को अपनी उच्च अधिकारियों (हायर अथॉरिटी) तक पहुंचाएंगे तथा नियमों के अनुसार समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।अब श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि उनकी इस मांग पर जल्द सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।
मांग पत्र सौंपने के बाद श्रद्धालुओं ने उम्मीद जताई कि सरकार और संबंधित विभाग उनकी भावनाओं को समझते हुए अमरनाथ यात्रा पर जाने वाली बसों के लिए टोल शुल्क में छूट या विशेष रियायत देने पर निर्णय लेंगे। यदि यह मांग स्वीकार होती है तो हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।
अन्य ख़बरें जानें-




