ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता पाने वाले आवेदकों के लिए यह राहत की खबर है। अब इन आवेदकों को आवेदन करने के बाद बार बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विभाग की तऱफ से अब इन आवेदकों के लिए ऑनलाइन ही जानकारी मुहैया करवाने की तैयारी चल रही है। इसके जरिए आवेदकों की फाइल पुटअप करने, जमा होने, अप्रूवल या फिर रिजेक्ट होने संबंधी पूरी जानकारी मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिये उपलब्ध करवाई जाएगी। एक दिसंबर से रोजगार विभाग की वेबसाइट पूरी तरह से अपडेट हो जाएगी।
जींद में विभाग की तरफ से आवेदकों के लिए इस प्रकार की तैयारी की जा रही है। इसमें आवेदकों के रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर फाइल से संबंधित पूरी जानकारी के मैसेज के जरिए की बताई जाएगी, जिससे आवेदकों को बार बार विभाग के अधिकारियों के पास चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

