Punjab-Haryana weather Update: पंजाब में बारिश का कहर जारी है. इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. फिलहाल हर तरफ पानी ही पानी है. पंजाब में बुधवार को भी बारिश की संभावना है.(Punjab-Haryana weather Update)
मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब में 27 अगस्त की सुबह तक 24 घंटों में 11.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई. मंगलवार को हुई बारिश के बाद पंजाब के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट देखी गई है. रूपनगर में सबसे अधिक तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया.(Punjab weather news)
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि पूरे प्रदेश में 25 से 50 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है.
27 अगस्त की सुबह तक पंजाब में सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है. पंजाब में इस सीजन में अब तक 349 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 238.1 मिमी बारिश हुई है.
अगर 1 से 27 अगस्त की बात करें तो इस महीने भी सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है. सामान्य तौर पर इन दिनों में पंजाब में 133.1 मिमी बारिश होनी चाहिए, जबकि अब तक केवल 119 मिमी ही बादल छाए हैं. जबकि हिमाचल में 1 जून से अब तक 22 फीसदी कम बारिश हुई है.
वही, हरियाणा (Haryana weather update) में आज न्यूनतम तापमान 25.97 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 30.67 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.



