Aaj ka rashifal: कुंभ-मेष राशि वाले सूझबूझ से लें काम, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष(Aries Horoscope)- परिचय बढ़ाने और संबंधों को भुनाने की सोच रहेगी. वाणिज्य व्यापार विस्तार लेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. कामकाजी मामले बनेंगे.  विनम्रता…

मेष(Aries Horoscope)- परिचय बढ़ाने और संबंधों को भुनाने की सोच रहेगी. वाणिज्य व्यापार विस्तार लेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. कामकाजी मामले बनेंगे.  विनम्रता बढ़ाएं. जरूरी जानकारी मिल सकती है. संचार संवाद में बेहतर रहेंगे. सामाजिक कार्यां में रुचि रहेगी.

वृष(Taurus Horoscope)- चहुंओर आनंद का माहौल होगा. घर में हर्ष आनंद बना रहेगा. भव्यता को बढ़ावा देंगे. विभिन्न मामलों में सक्रियता बनाए रखेंगे. वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे.  श्रेष्ठ कार्यां में समय देंगे. इच्छित वस्तु मिल सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे. उत्सव से जुड़ेंगे.

मिथुन(Gemini Horoscope)- भाग्य की प्रबलता से इच्छित सफलता पाएंगे. अनोखी कोशिशों से सभी को प्रभावित करेंगे. व्यक्तिगत मामलो में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. रचनात्मकता को बल मिलेगा. करियर व्यापार में निरंतरता रखेंगे. विभिन्न प्रयासों में तेजी लाएंगे. संकोच दूर होगा.

कर्क(Cancer Horoscope)-  साधारण कार्य व्यापार बनाए रखने का समय है. आवश्यक कार्यां को वक्त पर करने का प्रयास रखें. मेहनत पर भरोसा रखेंगे. बजट पर ध्यान देंगे. जल्दबाजी में नहीं आएंगे. स्पष्टता रखें. रिश्तेदारों का समर्थन पाएंगे. विस्तार योजनाएं गति लेंगी. सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे.

सिंह(Leo Horoscope)- आर्थिक सफलता का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा. चहुंओर उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. प्रभाव में वृद्धि होगी. आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी. प्रबंधन संवरेगा. सोच बड़ी बनाएं. तेजी से मामले हल करेंगे. विभिन्न विषय बल पाएंगे. प्रतिस्पर्धा बढ़ाएंगे. चर्चा में प्रभावी रहेंगे. उद्योग व्यापार में शुभता बढ़ेगी.

तुला(Libra Horoscope)- भाग्योदय के संकेत बने हुए हैं. हितलाभ पक्ष में बना रहेगा. विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की नई राहें बनेंगी. पेशेवर पक्ष मजबूत होगा. आस्था विश्वास में वृद्धि होगी. लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे.  संबंध संवरेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. शुरूआत साधारण रहेगी.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- अनुशासन और प्रबंधन बढ़ाएं. कामकाज में चूक करने से बचें. जोखिम न उठाएं. परिजनों से सीख सलाह पर ध्यान देंगे. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. नीति नियम अपनाएंगे. अनुशासन व निरंतरता रखेंगे. समय साधारण प्रभाव का बना हुआ है. आकस्मिकता पर नियंत्रण बनाए रखेंगे.

धनु(Sagittarius Horoscope)- पारिवारिक संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी. सबको जोड़ने में सफल होंगे. विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. उद्योग व्यापार के लिए उचित समय है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.करियर व्यापार संवरेगा. नेतृत्व क्षमता में बेहतर बनी रहेगी. साझा प्रयासों में वृद्धि होगी. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे.

मकर (Capricorn  Horoscope)-  लेनदेन में सावधानी बरतें. अपरिचितों पर जल्द भरोसा न करें. श्रमशीलता बनाए रहें. जरूरी कार्य समय से करें. आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें. कार्यगति अपेक्षा के अनुरूप रहेगी. कर्मठता से काम लेंगे. प्रबंधन का सम्मान करेंगे. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. सेवा भावना बल पाएगी.

कुंभ(Aquarius Horoscope)- मित्रों के साथ सुखद समय बिताएंगे. करीबियों में साथ और विश्वास बढ़ेगा. कामकाज में उत्साह बनाए रखेंगे. शि़क्षण प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी. बौद्धिकता पर जोर रहेगा. अवसर भुनाएं.  आवश्यक बदलाव संभव हैं. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा. कला कौशल संवार पर रहेंगे. सभी प्रभावित होंगे.

मीन(Pisces Horoscope)- घरेलु बहसों में मितभाषी बने रहें. व्यक्तिगत कार्यां में उतावली न दिखाएं. पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें. महत्वपूर्ण कार्यां को स्वयं करें. निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. विभिन्न प्रयास बेहतर बनेंगे. बड़ों से संवाद बढ़ाएंगे. प्रयास तेज होंगे. सबसे तालमेल रखेंगे. भावावेश में न आएं. विनम्रता बनाए रखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *