SONAM WANGCHUK को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मेदांता अस्पताल में इलाज की मिली अनुमति, 4 दिन से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 21 जुलाई भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज सोनम…

सोनम वांगचुक

नई दिल्ली, 21 जुलाई

भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो की दायर याचिका पर सुनलाई के बाद सुनाया ।याचिका में गीतांजलि अंगमो ने सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति मांगी गई थी।

सोनम वांगचुक पिछले 24 दिनों से कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। अब दिल्ली हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद वांगचुक का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में होगा। अदालत के इस फैसले को उनके स्वास्थ्य और उपचार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 अन्य खबरें जानें-

NDA बैठक में PM मोदी का बड़ा बयान, बोले – नीट पेपर लीक राष्ट्रीय चिंता का विषय, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *