ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड तीसरे दिन भी जारी है। दरअसल,आयकर विभाग को विधायक के दिल्ली में डायमंड कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इनपुट मिले थे। वहां अधिकारियों को इससे जुड़े साक्ष्य विधायक कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर छिपाने की सूचना मिली थी। इसी कड़ी में टीम मंगलवार से लगातार जांच में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक कोई बड़ा खुलासा नहीं हो सका है।

मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने घर और प्रतिष्ठानों में रखी हर अलमारी, दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक सामान तक की जांच कर ली है। अब जांच परिवार के करीबियों व कामकाज संभालने वालों पर टिक गई है, ताकि पता लगाया जा सके कि कौन-कौन से कारोबार चल रहे हैं।
VIDEO भी देखें..
