RRB Technician Vacancy 2025: अगर आपकी इच्छा भारतीय रेलवे में नौकरी करने की है और आप इसके लिए तैयारी भी कर रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-III के लिए भर्ती निकाली गई है.इस भर्ती अभियान में 6 हजार 180 पदों को भरा जाना है. इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.भर्ती प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो जाएगी, जोकि 28 जुलाई 2025 तक चलेगी. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए रेलवे की वेबसाइट पर जाना होगा. (RRB Technician Vacancy 2025)
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई/ संबंधित क्षेत्र में बीएससी/ बीई/ बीटेक/ 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि पास होना आवश्यक है.
अभ्यर्थी की कम से कम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदानुसार 33/ 36 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं आवेदन शुल्क (RRB Technician Vacancy 2025)
इस भर्ती में आवेदन करने के साथ कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएगे. आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा.
कैसे करें आवेदन? (RRB Technician Vacancy 2025)
आरआरबी टेक्नीशियन एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा.
होम पेज पर पहले अप्लाई बटन पर क्लिक करके पहले क्रिएट अ अकाउंट लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा.
इसके बाद अभ्यर्थी ऑलरेडी हैव एन अकाउंट लिंक पर क्लिक करके अन्य डिटेल भर सकेंगे.
अंत में पदानुसार तय किया गया शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



