CG Constable Vacancy 2025: 12वीं पास के लिए निकली कांस्टेबल भर्ती, जल्द करें आवेदन

CG Constable Vacancy 2025: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ में एक्साइज कांस्टेबल सरकारी नौकरी…

CG Constable Vacancy 2025: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ में एक्साइज कांस्टेबल सरकारी नौकरी की सीधी भर्ती निकली है.योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन माध्यम से सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 27 जून 2025 तक जारी रहेगी.

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए. इसके साथ ही अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया हो.

शारीरिक मापदंड (CG Constable Vacancy 2025)
इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी होनी चाहिए.
एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 165 सेमी निर्धारित है.
पुरुष का सामान्य रूप में सीना 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना अनिवार्य है. महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 152.4 सेमी तय की गई है.

एप्लीकेशन प्रॉसेस (CG Constable Vacancy 2025)
इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट करें.
वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा.
Online Application Form पर क्लिक करने के बाद क्रिएट न्यू प्रोफाइल पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें.
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें.
अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

एप्लीकेशन फीस (CG Constable Vacancy 2025)
आवेदन के साथ सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 350 रुपये, ओबीसी वर्ग को 250 रुपये और एससी/ एसटी वर्ग को 200 रुपये जमा करना होगा. शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *