Gold Price Today: सोने के भाव में रिकॉर्ड उछाल, चांदी भी ऊंचाई पर, जानें गोल्ड-सिल्वर की कीमत

Gold Silver Price Today : त्येहारों से पहले सोने और चांदी के अच्छे खासे भाव बढ़ते नजर आ रहे हैं. सप्ताह के पहले दिन से…

Gold Silver Price Today : त्येहारों से पहले सोने और चांदी के अच्छे खासे भाव बढ़ते नजर आ रहे हैं. सप्ताह के पहले दिन से ही सोने-चांदी के रेट बढ़ते दिख रहे हैं. धनतेरस और दिवाली से पहले सोना और चांदी का दाम काफी बढ़ गया है. प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत में 1 लाख रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.(Gold Silver Price Today)

आज, 21 अक्टूबर, 2024 की सुबह सोना 77 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 97 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77968 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver price ) की कीमत 97167 रुपये है.(Gold price today) 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 77410 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह महंगा होकर 77968 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है.

22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 77656 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 71419 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 58476 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 45611 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *