Jaipur News: जयपुर में करवा चौथ की रात एक पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली. पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया. ट्रैक पर पत्नी का शव टुकड़ों में देखकर घर लौटा पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
आत्महत्या करने से पहले पति ने अपने भाई को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर जानकारी दी. पति के देर रात घर आने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. इसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया.
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है.
SHO (हरमाड़ा) उदयभान ने कहा- रामलाल के बेटे घनश्याम बंकर (38) और उनकी पत्नी मोनिका उर्फ मोना (35) ने आत्महत्या कर ली है. दंपति यहां अपने बेटों आयुष (13) और निक्की (8) के साथ रहते थे. घनश्याम बुनकर एक नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में काम करते थे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



