ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की, कि वे आज से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में सभी मुद्दों पर बहस और चर्चा करें। सत्र की शुरुआत 13 दिसंबर तक चलेने वाली है।
सत्र की शुरुआत से पहले बोलते हुए, मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार था। पीएम ने कहा कि, उन्होंने सत्र से पहले कई राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की और उनसे दोनों सदनों की बैठक में मुद्दों पर चर्चा करने का आग्रह किया।
”मोदी ने कहा कि, पिछले कुछ दिनो पहले, मैने राजनीतिक पार्टी के कई नेतओं से बात की। मुझे उम्मीद है कि पिछले सत्र की तरह यह सत्र भी सफल होगा। संसद सत्र की सफलता सरकार की वजह से नहीं है, बल्कि यह सभी राजनीतिक दलों और संसद सदस्यों (सांसदों) की है। मोदी ने यह भी कहा कि, शीतकालीन सत्र देश की विकास यात्रा को गति प्रदान करने और चर्चा का सार देश को विकास प्रक्रिया में मदद करेगा।
“हम 26 नवंबर को 70 साल के संविधान का जश्न मनाएंगे। एकता और विविधता संविधान का सार है। यह देश को नियंत्रित करने वाला बल है,” पीएम ने कहा।

