ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजस्थान के बीकानेर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां लखासर इलाके में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-11 पर श्रीडूंगरगढ़के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में करीब 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Rajasthan: 10 people killed, 20-25 injured in collision between a bus and truck on National Highway 11 near Shri Dungargarh in Bikaner district pic.twitter.com/Pcfc42xdix
— ANI (@ANI) November 18, 2019
मिली जनकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि, ट्रक और बस में आग लग गई। जिसके बाद वहाॆ अफराफरी का माहौल बन गया। वहीं, आग लगने से कुछ यात्री बस में फंस गए और ट्रक चालक भी आग लगने से झुलस गया।
