ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। वहीं घोषिक परिणामों के साथ प्रत्याशियों की किस्मत का ताला भी खुल जाएगा।
जानें पल-पल का अपडेट
- महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें से 171 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है।
- इनमें बीजेपी 107 और शिवसेना 64 सीटों पर आगे है. जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 79 सीटों पर लीड कर रही है, इनमें 39 पर कांग्रेस और 36 पर एनसीपी आगे चल रही है.
