जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए चुनाव प्रक्रिया फिर से शुरू !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जिला परिषद ब्लॉक समिति चुनावों के लिए रिपोलिंग फिर से शुरू हो गई है। बता दें कि 19 सितंबर को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जिला परिषद ब्लॉक समिति चुनावों के लिए रिपोलिंग फिर से शुरू हो गई है। बता दें कि 19 सितंबर को हुई वोटिंग के दौरान कई बूथों पर हाथापाई हुई। जिस कारण इन बूथों पर शांति की जगह हिंसक रूप में वोटिंग हुई थी।

election

इस दौरान कांग्रेस और अकाली समर्थक आपस में भिड़ भी गए जिस कारण कई लोग इस हाथापाई में गंभीर घायल भी हो गए। गौरतलब है कि हिंसक रूप देखते हुए जिलों और गांवों में इन चुनाव को फिर से करने की मांग की गई थी जिसके चलते आज जिला परिषद ब्लॉक समिति चुनाव के लिए वोटिंग 8 बजे से शुरू हो गई है।

election

करीब 8 जिलों में दोबारा मतदान किया जा रहा है। बता दें कि शाम 4 बजे तक की जाने वाली वोटिंग अमृतसर में 10, फाजिल्का में 1, मोगा में 1 पटियाला में 2 फरीदकोट में 1 बठिंडा में 1 लुधियाना में 2 और श्री मुक्तसर साहिब के 36 बूथों पर फिर से वोटिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव पर हुई वोटिंग के नतीजे 22 सितंबर को घोषित किए जाएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *