पंजाब के लोगों को बिजली का झटका, हजारों के बिलों ने उड़ाए जनता के होश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जनता के जहन से पेट्रोल डीजल की कीमतों से बढ़ रही महंगाई अभी निकली भी नहीं है कि अब पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जनता के जहन से पेट्रोल डीजल की कीमतों से बढ़ रही महंगाई अभी निकली भी नहीं है कि अब पंजाब के लोगों को बिजली बिल के झटके लगने शुरू हो गई है | लोगों के घरों में हजारों के बिजली बिल आ रहे हैं | औऱ ऐसे में लोगों का बजट तो हिल ही गया लेकिन सरकार पर खूब गुस्सा भी फूट रहा है |

सरकार की तरफ से लगातार बढ़ाए जा रहे बिजली के दामों को लेकर लोगों का जीना दुर्भर हो गया है | श्री आनंदपुर साहिब में बढ़ी हुई दरों से लोगों को हजारों के बिल का फटका लग गया है |

फिरोजपुर

बात फिरोजपुर की करें तो बिजली के बिलों को देख कर लोगों के होश उड़ गए हैं और जनता सरकार से बिजली की दरों में कटौती करने की मांग कर रही है |

नाभा

नाभा में भी बिजली के बिल के बाद लोगों का बजट डगमगा गया है | पंजाब सरकार की तरफ से बढ़ाई गई दरों से लोगों में काफी रोष है | जिसको लेकर लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए | लोगों का कहना है कि बिजली की खपत दोगुना बिल आना सरकार का धक्का ही है |

संगरूर 

संगरूर के लोगों ने भी 35 हजार तक के बिजली के बिलों का खूब विरोध किया और बिलों को फाड़ विभाग को अल्टीमेटम दे दिया कि अगर कोई कनेक्शन काटने आया तो उसे गांव में ही बंदी बना लिया जाएगा |

जिस तरीके से सरकार ने लोगों के बिजली का झटका दिया है अब लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है जो कि जायज भी दिखता है | अब ऐसे में देखना ये होगा कि पेट्रोल-डीजल की मार झेल रहे लोगों को अब बिजली के झटकों से कब राहत मिलेगी |

Watch Video

https://youtu.be/YditsB4LxHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *