ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में फैक्ट्रियों में से निकलने वाले पानी पर पंजाब सरकार अपना शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। बता दें कि चड्ढा शुगर मिल में से जहरीला कैमिकल निकल कर ब्यास दरिया में मिल गया था जिस कारण लाखों की तादात में मछलियों की मौत हो गई थी।
इसी के चलते सूत्रों से पता चला है कि पंजाब की फैक्ट्रियों में से निकलने वाले पानी की जांच के लिए सप्लाई और सेनिटेशन विभाग विशेष मॉनिटर लाएगा। जिसके बाद यदि पानी में किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ी दिखाई देंगी तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों से पता चला है कि सेनिटेशन विभाग की मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा है कि दरिया और नदियों में गंदे पानी को जाने से रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। इसके अवाला साफ पानी के लिए और भी प्रोजेक्ट भी चलाए जाएगे।


