ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बलवंत सिंह राजोआणा ने पटियाला जेल में अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि बलवंत सिंह राजोआणा शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से नाराज चल रहे है। राजोआणा का कहना है कि शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी उनके लिए पैरवीनहीं कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक वफद उनको जेल में मिलने के लिए भी पहुंचा था। वफद ने उनको भूख हड़ताल ना करने के लिए कहा पर उन्होने भूख हड़ताल को रोकने से मना करते हुए कहा कि जब तक राष्ट्रपति के पास से उनके द्वारा भेजी गई अपील पर फैसला नहीं आता तब तक वो भूख हड़ताल करते रहेंगे।
जिस कारण सूत्रों से पता चला है कि शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक वफद गृब मंत्री राजनाथ से इस संबंधी बात करेंगे। साथ ही फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने की अपील की जाएगी।


