हिमाचल प्रदेश में पार्टी के नाम पर होता नशे और जिस्मफरोशी का गोरखधंधा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार नशा बढ़ता ही जा रहा है और इस नशे के कारण पंजाब के कई नौजवान मौत को गले लगा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार नशा बढ़ता ही जा रहा है और इस नशे के कारण पंजाब के कई नौजवान मौत को गले लगा चुके है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है इसके बावजुद भी  ड्रग माफिया तस्कर करने से थम नहीं रहे है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब के बाद अगर ये ड्रग माफिया किसी राज्य में अपने पैर पसार रहे है तो वो है हिमाचल प्रदेश। जी हां सूत्रों से पता चला है कि हिमाचल प्रदेश में रेव पार्टी के जरीए रशियन और इजरायली ड्रग माफिया अपने पैर पसारने में लगा हुआ है। ऐसी पार्टियों में विदेशी ड्रग माफिया हिमाचल में इस तरह की पार्टिया कर रहे है जिससे वो अपना नशे का कारोबार आसानी से कर रहे है।

Rave Party

रेव पार्टी या फिर नशे का गोरखधंधा

सूत्रों से पता चला है कि इस रेव पार्टी के जरीए विदेशी ड्रग माफिया अपने नशे का  कारोबार धड़ल्ले से चलाते है। साथ ही विदेशी माफिया लोकल ड्रग तस्करों  की मदद से इस तरह की पार्टियों का इंतजाम किया जाता है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि प्रशासन से इस तरह की पार्टियों के लिए म्यूजिक शो के नाम पर इस पार्टी के लिए स्वीकृति ली जाती है। जिसके बाद वो अपने नशे का काम आराम से करते है। इस पार्टी को फूल मून का नाम दिया गया है। जिसमें नशे का सेवन आराम से किया जाता है।

Rave Party

आखिर क्या होता है इस पार्टी में

रेव पार्टी कहे या प्रशासन की आंख में धुल झोंक कर की गई पार्टी में आराम से नशे का खेल खेला जाता है। इस पार्टी में कई भारतीय लोग भी शामिल होते है और हिमाचल के लोकल स्थानिक ड्रग तस्करों के जरीए वो इस तरह की पार्टियों को अंजाम देते है। सूत्रों से पता चला है कि इस पार्टियों में जाने की टिकट लगती है और इस टिकट की कीमत 5 से 30 हजार रूपये तक की होती है। फिर इस पार्टी में धडल्ले से नशा चलता है और जिस्मफिरोशी का धंधा भी चलता है। सूत्रों से पता चला है कि इस पार्टी में विदेशी लड़किया भी होती है जिनकी इस पार्टी में बोली लगाई जाती है। सूत्रों से पता चला है कि इस पार्टी में काफी तरह का ड्रग पाया जाता है जिनकी कीमत लाखों रूपयों की होती है।

Rave Party

गौरतलब है कि इस तरह की पार्टियां नौजवानों को नशे की तरफ आकर्षित करते है। जिस कारण वो नशे के आदी हो जाते है और नशे के नाम अपनी जिंदगियों को कर देते है। पर इस तरह की पार्टियों पर लगाम लगाना चाहिए नहीं तो भविष्य खतरे में पड़ सकता है। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस का कहना है कि इस पार्टी के बारें जब उनको सुचना मिलती है तो वो तुरंत ही छापेमारी करते है। ऐसे उन्होने कई तरह की पार्टियों में छापेमारी की है जिसमें उन्होने कई तरह का ड्रग को पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *