GT Road पर पागलों की तरह भागता जा रहा बेलगाम घोड़ा, मालिक भी रोकने में नाकाम !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर एक ऐसी खतरनाक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक बेलगाम घोड़ा सड़क पर भागा जा रहा है। जिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर एक ऐसी खतरनाक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक बेलगाम घोड़ा सड़क पर भागा जा रहा है। जिस कारण कोई बड़ा हादसा तक हो सकता था। बता दें कि लुधियाना के साहनेवाल के जीटी रोड पर एक घोड़ा बेलागम हो कर भागता जा रहा था जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=ViHIx1vjLN0

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मालिक उस घोड़े को रोकने की कोशिश कर रहा है। व्यक्ति आने जाने वाले राहगिरों से मदद ले कर अपने घोडे को रोकने की कोशिश कर रहा है पर उसकी ये सारी मेहनत नाकाम ही साबित हुई। क्योकि घोड़ा बिना अपने मालिक की बात सुने बैलगाड़ी को लेकर भागता ही जा रहा है।  करीब आधे घंटे के बाद इस घोड़े पर काबू पाया गया। गणीमत यह रही कि जिस तरह से घोड़ा भागता जा रहा था उस तरह से कोई बड़ा हादसा हो सकता था पर किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *