ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर सांसद रतन लाल कटारिया ने बड़ा बयान दिया है। कटारिया ने जामिया के बाहर हुई हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा कि, CAB से देश के किसी नागरिक को डरने की जरुरत नहीं है, बल्कि ये तो पाकिस्तान, अफ्गानिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यकों के साथ होने वाली प्रताड़ना से उन्हें बचाने वाला है। वहीं कटारिया का कहना है कि सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए जल्द ही केंद्र की तरफ से संसद में बिल लाया जायेगा।

