ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय जल राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने पंजाब द्वारा एसवाईएल जल विवाद पर कहा कि, मेरिट पर मंत्रालय में बात होती है। सारा मामला उनके संज्ञान में है, केंद्रीय मंत्री हरियाणा सहित पांच अन्य राज्यो में जल संरक्षण में संचय के लिए अटल भूजल योजना 6000 करोड़ खर्च होंगे, दिल्ली चुनाव पर उन्होंने कहा कि, परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने दावा किया कि, भाजपा दिल्ली में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और परिणाम भी भाजपा के पक्ष में आएंगे विपक्ष बेतुकी बातों को लेकर मुद्दा खड़ा कर रहा है, जिसमें CAA बिल भी शामिल है। केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कहा कि जब लोकसभा में इस बिल को अमित शाह ने रखा था तब विपक्ष ने ही इसको लेकर हंगामा किया था विपक्ष लोकसभा के बाहर भी जनता को CAA बिल लेकर भड़का रही है।

