GDP पर बोले रामदेव, रोजगार पर काम करे सरकार, CAA पर साधा राजनीतिक दलों पर निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर लगातार कांग्रेस और विपक्ष बीजेपी और मोदी सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। इस बीच योग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर लगातार कांग्रेस और विपक्ष बीजेपी और मोदी सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। इस बीच योग गुरु रामदेव ने कॉन्फ्रेंस के दौरन बड़ा बयान दिया है। योग गुरु बाब रामदेव ने कहा कि,सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहिए। दुनिया की लबसे बड़ी एजेंसी ने भारत की GDP के अनुमानों को घटाया है।बता दें कि भारत की जीडीपी एक वक्त लगातार 7% से तेज चल रही थी,वो अनुमान अब 5% के नीचे चला गया है।

जानिए क्या बोले रामदेव

इस दौरान योगगुरु बाब रामदेव ने ये भी कहा कि, जो भी प्रदर्शन के दौरान आजादी के नारे लगा रहे हैं, वो पूरी तरह से गलत है और भारत देश हर किसी का है। विपक्ष को हर मुद्दे में राजनीति नहीं करनी चाहिए विपक्ष को देश का फायदा देखना चाहिए। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रामदेव ने कहा कि, एक वक्त था जब देश में लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले भी हुए है

मलेशिया, इंडोनेशिया ने भारत पर गलत बयान दिए

वहीं योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि ,इंडोनेशिया मलेशिया, जैसे देशों ने भारत पर गलत बयान दिए था जिसके बाद भारत की मोदी सरकार ने सख्त कार्रवाई की, आज भी भारत में 50 हजार करोड़ से ज्यादातर निवेश विदेशी कंपनियों का है। शिक्षा,संस्कृति के क्षेत्रों में अभी भी हम गुलामी का शिकार हो रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण पर रामदेव ने कहा कि मोदी सरकार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कदम बढ़ाने चाहिए।

CAA पर बोले रामदेव

नागरिकता संशोधन एक्ट यानी CAA पर बोलते हुए रामदेव ने कहा कि, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने कई बार इस पर बात की है. दोनों ने बताया है कि इससे देश के नागरिकों को कोई लेना-देना नहीं है।

अल्पसंख्यकों को गुमराह किया जा रहा 

अल्पसंख्यकों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। CAA पर जो प्रदर्शन हो रहा है उसमें कुछ राजनीतिक पार्टियों और विदेशियों का हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *