हक, हकीकत और हनीप्रीत: बलात्कारी बाबा की दुलारी को नहीं मिली राहत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हां, हक, हकीकत और हनीप्रीत- सबसे पहले बात हक की वो इसलिए की- बलात्कारी, राम रहीम को राजदुलारी, राजरानी, या ये कहें…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हां, हक, हकीकत और हनीप्रीत- सबसे पहले बात हक की वो इसलिए की- बलात्कारी, राम रहीम को राजदुलारी, राजरानी, या ये कहें की खुद को बलात्कारी बाबा की स्पेशल बेबी कहने वाली हनीप्रीत हो कभी भी शायद अपना हक मिला ही नहीं | उसकी जिंदगी के गुजरे कल और आज के बारे में हर कोई जानता है | सब जानते हैं कि 90 के दशक में वो डेरे से जुडी, डेरे में रही, डेरे में उसने क्या-क्या किया, लेकिन अब भी उसको और डेरे को लेकर कई खुलासे होते ही रहते हैं | लेकिन डेरे में हनीप्रीत का गुजरा कल था और जेल में हनीप्रीत का वर्तमान- डेरे में हनीप्रीत को शाय़द उसका हक कभी नहीं मिला | जितना मिला जो डेरा प्रमुख राम रहीम ने तय कर दिया | यहां तक की उसका जीवन साथी भी | खैर वर्तमान में भी हनीप्रीत को उसके हक से वंचित रहना पड़ा | जब उसने कोर्ट में जमानत की याचिका लगाई, क्यों उसको जमानत नहीं मिल पाई | आइए जानते है इस रिपोर्ट में …

हक, हकीकत और हनीप्रीत- विशेष है हर बात जो हनीप्रीत से जुड़ी हुई | हनीप्रीत की हर तस्वीर को देखकर बहुत से ऐसे होंगे जो इसकी एक झलक पाने को भी तरसते होंगे | यहां तक कि जब भी हनीप्रीत को पंचकूला कोर्ट में पेशी के लिए लाया जाता है, हर कोशिश की जाती है कि हनीप्रीत के चेहरे की एक झलक भर ही सही, कैमरे में कैद हो जाए | जेल जाने से पहले की तस्वीरें सभी ने हनीप्रीत बहुत देखी हैं | जेल जाने के बाद भी उसका चेहरा कैसा हुआ है सबने देखा है, लेकिन अब हनीप्रीत के बारे में कहा जाने लगा है कि हनीप्रीत न्यू लूक में जेल के अंदर नजर आने लगी है और वो भी ऐसे- जैसा उसके मुंह बोले पापा को शौंक था | अब आप भी सोचेंगे कौन सा शौंक – क्योंकि उस इंसान का एक शौंक तो था नहीं, वैसे ही आजकल हनीप्रीत को भी फेशन डिजाइनर बनने का शौंक चढ़ा है |

राम रहीम और हनीप्रीत वर्तमान में एक दूसरे से कोसों दूर हैं, कभी-कभी एक दूसरे से मिलने, बात करने का मन भी करता होगा | लेकिन वक्त की दिवार ऐसी है कि उन दोनों के बीच की दूरी खत्म नहीं हो रही है | ऐसे में दोनों को ही डेरे के अंदर एक चिंता रात-दिन सता रही है कि डेरे का राजदार जो बाहर है, किस हालात में है किसी को कोई खैर-खबर नहीं और जाहिर सी बात ये भी है कि राम रहीम के दो अनमोल रत्नों में से एक अंबाला जेल में है और दूसरा न जाने कहां.. जो ये भी सोचता होगा कि वक्त उसे किस मौड पर ले आया पर वो कहां छिपा बैठा है जिसके ठिकाने की तलाश आज भी पुलिस कर रही है कौन से बिल में डेरे का डॉक्टर आदित्या इंसा छिपा बैठा है कि कानून के हाथ वहां तक नहीं पहुंच पा रहे  | जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस शहर-शहर की खाक छान रही है |

Watch Video

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1124141567766335/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *