ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तीसरे चरण में फेल हुई PM Modi की महत्वाकांक्षी सांसद आदर्श ग्राम योजना, कई कैबिनेट मंत्रियों ने गोद नहीं लिए गांव । इस योजना को 4 साल पूरे होने को आ गए लेकिन योजना तो फीकी पड़ती नजर आ रही है। PM की महत्वाकांक्षी सांसद आदर्श ग्राम योजना को मोदी कैबिनेट में शामिल कई मंत्रियों ने ही प्रधानमंत्री की इस बहुप्रचारित योजना को दिलचस्पी ही नहीं लिया ।
बता दे कि मंत्रियों की अनदेखी के कारण वहीं दोनों सदनों के 78 फीसदी सांसदों ने इस स्कीम के तहत कोई गांव ही गोद नहीं लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सरकार की तरफ से जारी की गई स्टेटस ऑफ इनवायरमेंट रिपोर्ट 2018 के मुताबिक मोदी कैबिनेट में शामिल 10 से ज्यादा वरिष्ठ मंत्रियों ने सांसद आदर्श ग्राम योजना की अनदेखी करते हुए कोई गांव ही गोद नहीं लिया ।


