ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:केंद्रीय सरकार ने हरियाणा सरकार के साथ मिलकर दिल्ली और पानीपत के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर बनाने का अहम फैसला लिया है। जिसमें दिल्ली के कालेखां से पानीपत तक रैपिड रेल चलेगी। इसका अभी सर्वे किया जा रहा है और सर्वे के पूरे होते ही डीपीआर तैयार की जाएगी।
बता दें कि इस प्रोजेक्ट से दिल्ली और पानीपत के बीच का फासला सिर्फ 45 मिनट का ही रह जाएगा। जिससे पानीपत से दिल्ली नौकरी पर जाने वाले लोगों को बड़ा फायदा होगा। सीएम मनोहर लाल ने विधानसभा के मॉनसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान इसका ऐलान किया है।
रैपिड रेल की लाइन 111 किलोमीटर लंबी होगी, इसमें 88.7 किलोमीटर हरियाणा में है। पानीपत में पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। भैंसवाला गांव में करीब 153 एकड़ में डिपो तैयार होगा। वहीं पानीपत में सचिवालय के पास स्काईलार्क, सर्कस मैदान, पीडब्ल्यूडी कार्यालय की जमीन को मिलाकर ये स्टशन बनाया जाएगा।


