ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी में एक महिला ने युवक पर नौकरी का झांसा देकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता कैप्टन अजय यादव की कोठी में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि आरोपी ने पूर्व मंत्री का निजी सचिव धारूहेड़ा निवासी रवि शर्मा नौकरी लगवाने के नाम पर मंत्री की कोठी पर ले गया था।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे कोठी के ऊपर वाले कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देते हुए 5 साल से रेप करता आ रहा था। पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि पूर्व मंत्री की पत्नी ने मामले को खत्म करने का भी उसके ऊपर दबाव बनाया।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तो दूसरी तरफ कैप्टन अजय यादव ने कहा कि युवक का पिता समर्थक है, तो वो भी कोठी पर आ जाता था। उनको फंसाने के लिए राजनीतिक साजिश रची गई है ।


