ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के पीएम मोदी भी फैन हो गए हैं। आमिर खान के लिए पीएम ने एक खास धन्यावाद ट्वीट पोस्ट किया है। दरअसल, पीएम मोदी ने देश में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करने के लिए अमीर खान के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा है, ‘धन्यवाद आमिर खान, एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के लिए आंदोलन में बहुमूल्य समर्थन के लिए। आपके उत्साहजनक शब्द दूसरों को भी इस आंदोलन को मजबूत करने के लिए प्रेरित करेंगे’।
