ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहां 19 साल की लड़की का चलती कार में रेप किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि वो रविवार रात करीब 10 बजे मॉल रोड से आ रही थी। ढली भट्टाकुफर मार्ग पर जब पहुंची तो एक कार उसके पास रुकी और कार सवाल उसे गाड़ी में जबरन खींच लिया। पीड़िता का आरोप है कि चलती कार में उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया फिर सड़क किनारे अर्धनग्न हालत में उसे फेंक दिया। पीड़िता ने उसके बाद पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई।
जानकारी के मुताबिक लड़की के साथ आरोपी पहले भी छेड़छाड़ कर चुके थे, जिसकी शिकायत करने वो लक्कड़ बाजार चौकी में गई थी लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की बजाय ये कहकर टाल दिया कि उसका थाना ढली क्षेत्र में आता है। उसके बाद जब लड़की वहां से निकली तो रास्ते में कार सवार आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया
हालांकि शिमला में रेप पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट चुकी है। लेकिन सवाल ये है कि बेटियों को बचाने वाली सरकार के दावों और पुलिस के सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक क्यों है, जहां राह चलते बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हालांकि डीजीपी एस आर मर्डी ने भी अधिकारियों के साथ मौका-ए वारदात का निरीक्षण किया, डीजीपी ने कहा कि मामले में कई सबूत हाथ लगे हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
