रानू मंडल की बेटी पहली बार आई मीडिया के सामने, किए कई बड़े खुलासे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर पेट पालने वाली रानू मंडल जैसे ही फेमस हुई उनकी बेटी भी वापिस लौट आई। लोग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर पेट पालने वाली रानू मंडल जैसे ही फेमस हुई उनकी बेटी भी वापिस लौट आई। लोग रानू की बेटी को खरी-खोटी सुना रहे है। लोगों का कहना था कि बेटी बुरे मां का साथ छोड़ गई और जब रानू इतनी प्रसिद्ध हुई तो उसे मां की आ गई। इसी बीच रानू की बेटी पहला बार मीडिया के सामने आई।

ranu mandal

इस दौरान उन्होंने कहा कि, मेरा नाम एलिजाबेथ साथी रॉय है। मुझे नहीं पता था कि मेरी मां रेलवे स्टेशन पर गाती थी, क्योंकि मैं उनसे ज्यादा मिल नहीं पाती थी।  मैंकुछ महीनों पहले कोलकाता के धर्मतला गई थी, वहां मैंने मां को एक बस स्टैंड पर बिना किसी मकसद के बैठे देखा। मैं तुरंत उनके पास गई और उन्हें 200 रुपए देकर घर जाने को कहा।

singer
एलीजाबेथ पर लोग आरोप लग रहे थे कि उन्होंने मुश्किल वक्त में मां को अकेला छोड़ दिया। ऐसे आरोपों पर एलीजाबेथ का कहना है कि, मां के चारों बच्चों में से मैं ही थी जो लगातार उनका ख्याल रख रही थी। वे हर महीने अपने अंकल के अकांउट में 500 रूपए प्रतिमाह भिजवाती थी। आगे कहा कि मैने बहुत बार मां को साथ चलने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं चलती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *