ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के किसानों पर जैसे मनोहर सरकार मेहरबान हो गई है। पहले कर्ज माफी की घोषणा की गई और अब सीएम मनोहर लाल ने सेटलमेंट स्कीम लागू कर दी है।
जिसके तहत किसानों के 2 लाख 44 हजार ट्यूबल्स कनेक्शन, जो डिफाल्टर हुए थे उनका सरचार्ज माफ कर दिया गया है।
लेकिन इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि किसानों को 30 सितंबर तक बकाया जमा करवाना होगा। बता दें कि इस स्कीम से कुल 147 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ किया गया है। दरअसल, सीएम मनोहर लाल चंडीगढ़ में टाउन कंट्री प्लानिलिंग विभाग के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

