रणजीत सिंह ढंडरियांवाले अब रहेंगे और ज्यादा कड़ी सुरक्षा के पहरे में

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिख प्रचारक रणजीत सिंह ढंडरियांवाले को जानलेवा धमकी मिलने के कारण पुलिस सुरक्षा मे बढ़ावा करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिख प्रचारक रणजीत सिंह ढंडरियांवाले को जानलेवा धमकी मिलने के कारण पुलिस सुरक्षा मे बढ़ावा करने के आदेश दिए है। बता दें कि ढंडरियांवाले पर साल 2016 में जानलेवा हमला हुआ था जिसमें ढंडरियांवाले के एक साथी की मौत हो गई थी।

captain amarinder singh

जिसके बाद पंजाब सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। वहीं दूसरी तरफ ढंडरियांवाले ने अपने ऊपर हुए हमले के आरोप दमदमी टकसाल पर लगाए थे। साथ ही उन्होने इस हमले को धार्मिक गुड़ागर्दी करार दिया।

Damdami taksal and ranjit singh

जानलेवा हमले और धमकी मिलने के बाद पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन को सख्त से सख्त आदेशों में कहा कि ढंडरियांवाले के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।

dhadrianwala and cm captain

साथ ही धमकी वाली वीडियों के जांच के भी आदेश दिए गए है। गौरतलब है कि ये धमकी वाली वीडियों दमदमी टकसाल के समर्थक चरणजीत जस्सोवाल ने बनाई थी। जिसमें उसने छह की छह गोलियां ढंडरियांवाले को मारने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *