ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दमदमी टकसाल को रणजीत सिंह ढंडरियांवाले को धमकी देने के मामले पर चेतावनी दी थी साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रणजीत सिंह ढंडरियांवाले की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश भी दिए थे।
कैप्टन अमरिंदर के द्वारा दी गई चेतावनी के बाद दमदमी टकसाल ने अपने बयान से अपने पैर पीछे खींच लिए है। सूत्रों का कहना है कि चरणजीत सिंह जस्सोवाल द्वारा सोशल मीडिया पर डाली वीडियों पर चरणजीत सिंह जस्सोवाल ने कहा है कि उनका इसके साथ कोई संबंध नहीं है।
गौरतलब है कि 20 मई को एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें रणजीत सिंह ढंडरियांवाले को जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं इस वीडियों पर ढंडरियांवाले ने कहा कि ये धार्मिक गुड़ागर्दी है। साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब की इस धमकी पर चुप्पी को लेकर भी सवाल खड़े किए। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टकसाल की धमकी पर चेतावनी दी। साथ ही ढंडरियांवाले की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए।


