हरियाणा में दिया जाएगा अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा- रणजीत चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक लाख मेगावाट सौर ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है और हरियाणा को 2700 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए केंद्र द्वारा एक साल निर्धारित किया है, जबकि हरियाणा ये लक्ष्य एक साल से पहले ही पूरा कर लेगा।

ranjit chautal g1

उन्होंने कहा कि चौपटा क्षेत्र में सेम की समस्या को हल करने के लिए पहले भी प्रयास किये गए थे और अब सौर ऊर्जा की मदद से पंप लगा कर सेम की समस्या को हल किया जायेगा। चौ. रणजीत सिंह रविवार को अपने धन्यवादी दौरे के दौरान जिला के गांव नाथूसरी चौपटा, मंगाला, टीटूूखेड़ा, ढाणी काहन सिंह में आयोजित अभिनंदन सभाओं में ग्रामीणों को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत रहे थे।

उन्होंने कहा कि किसानों की ट्यू्बवेल संबंधी समस्याओं के संबंध में वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात कर समाधान करवाएंगे। बिजली मंत्री ने कहा कि ढाणियों में भी लाइट देने के लिए सौर ऊर्जा को प्रार्थमिकता दी जाएगी। बिजली घरों के अधूरे पड़े निर्माण कार्यो के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा करवाने के साथ साथ गांवों की जरूरत के अनुसार नए बिजली घर बनवाए जाएंगे।

चौटाला ने कहा कि जिन गांवों में बिजली घर बनाने की आवश्यकता है वे ग्राम पंचायतें अपना प्रस्ताव भेजें, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम द्वारा धान की बॉडी कैमरों के साथ फिजिकल वेरिफिकेशन किये जाने पर उन्होंने कहा कि इस से पारदर्शिता आएगी। उन्होंने नागरिकता संसोधन बिल का समर्थन करते हुए कहा कि यह देशहित में लिया गया फैसला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *