ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार के पास सिवानी राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि एक तेल से भरा टैंकर पलट गया और दो गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर दो गाड़ियों के ऊपर गिरा, जिसके बाद हादसे में गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक दूसरी गाड़ी भी नीचे आ गई। इस घटना में जीजेयू के रजिस्टार अनिल पूंडीर समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।


