650 साल पुराना गुरु रविदास मंदिर तोड़ना भाजपा का दलित विरोधी मानसिकता का सबूत – सुरजेवाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और विधायक रणदीप सुरजेवाला आज कैथल पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की सरकार आने पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और विधायक रणदीप सुरजेवाला आज कैथल पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की सरकार आने पर सभी दलितों, गरीबों और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए एक क्रांतिकारी आटा-दाल-चीनी स्कीम शुरू करेंगे।

इसके चलते प्रत्येक गरीब परिवार को हर महीने 2 रुपये किलो पर 20 किलोग्राम अनाज, 12 रुपये में एक किलो चीनी और 20 रुपये में एक किलो दाल राशन की दुकान से दी जाएगी। जिससे 15 लाख दलित परिवारों को फायदा होगा और पीले व गुलाबी राशन कार्ड के जंजाल से भी छुटकारा मिलेगा।
दरअसल, रणदीप सुरजेवाला आज कैथल में चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित दलित चेतना सम्मेलन में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सुरजेवाला ने बताया कि अनुसूचित जाति का बैकलॉग हरियाणा में लगभग 60 हजार पदों का है, जो खट्टर सरकार ने नहीं भरे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस एससी बैकलॉग को एक साल में भरेगी।
सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीब घरों को 300 यूनिट प्रतिमाह पर 50 फीसदी बिजली के बिलों में माफी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हरियाणा शेड्यूल कास्ट कमीशन का गठन किया जाएगा।
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा के सभी बोर्ड और कॉर्पोरेशंस में अनुसूचित जाति से सम्बंधित एक-एक सदस्य की नियुक्ति को अनिवार्य किया जाएगा।
सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही सफाई कर्मचारियों के लिए ठेका प्रथा को समाप्त किया जाएगा और उनको महीने की पहली तारीख को वेतन मिलेगा। बीए, बीएससी, बीकाम, एमए, एमकाम करने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपये प्रति माह, एमएससी एम कॉम को 1000 रुपये प्रति माह, एमबीबीएस को 5 हजार, इंजीनियरिंग करने वालों को 2000 व आईटीआई व आईआईएम करने वालों को 5 हजार रुपये प्रति माह वजीफा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद सभी एससी मौहल्लों में हर घर में शौचालय बनाना सुनिश्चित किया जाएगा।
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार का दलित व पिछड़े वर्ग विरोधी चेहरा इसी से नजर आ जाता है कि दिल्ली में 650 साल पहले बने आस्था के केन्द्र गुरू रविदास मंदिर को तुड़वा दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट में भाजपा सरकार ने इसकी उचित पैरवी करना ठीक नहीं समझा, क्योंकि उसकी सोच हमेशा से दलितों को दबाने व कुचलने की रही है। इस मंदिन के पुर्ननिर्माण की मांग कर रहे गरीब व दलित लोगों पर बर्बरतापुर्वक लाठियां बरसाई गई ओर आज 100 से अधिक साथियों को जेल में बंद किया हुआ है।
हरियाणा की खट्टर सरकार पर बरसते हुए सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में लगभग 100 करोड़ रुपये का अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक घोटाला खुलेआम हुआ है। घोटालेबाजों के तार सीधे तौर पर ऊपर से जुड़े मिले, लेकिन न किसी दोषी को सजा मिली और न ही किसी के खिलाफ कार्रवाई हुई। हद तो तब हो गई, जब खट्टर सरकार ने अनुसूचित जातियों के बच्चों को आगे मिलने वाले वजीफे में रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *