ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में चुनावों की नजदीकियों के चलते सभी दल अपना दमखम जनता के बीच दिखने लगे हैं | इसी कड़ी में पानीपत के बाबरपुर में कांग्रेस की युवा आक्रोश रैली आयोजित की गयी | रैली के बाद प्रेस वार्ता के दौरान रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ने जो वायदे जनता से किये थे, 4 साल के बीतने के बाद भी पूरे नहीं किये |
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार में युवा बेरोजगार हैं | प्रदेश में नशे और क्राइम का ग्राफ बढ़ा है | उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो पानीपत और करनाल को गुड़गांव की तर्ज पर विकसित किया जायेगा |
Watch Video
https://youtu.be/BKGLQ3lp6oc
